Coronavirus Cases in India: देश में कोरोना वायरस के मामले 1.50 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 170 की मौत Hindi

Statewise Coronavirus cases deaths and cured cases in India including Maharashtra Delhi Gujarat and Tamilnadu till May 27th Image Source : PTI

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के ताजा अपडेट के मुताबिक, देश में बुधवार (27 मई) सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,51,767 हो गई है और अब तक 4337 लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में 170 लोगों की मौत हुई है जबकि 6,387‬ कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। साथ ही देश में  

अब तक 64,425 लोग ठीक हुए हैं। भारत में कोरोना वायरस के कुल 83004 एक्टिव केस हैं। नए मामलों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई है।

India Coronavirus LIVE Updates

India Coronavirus LIVE Updates  

दूसरे राज्यों से प्रवासी मजदूरों के लौटने से उत्तर प्रदेश, बिहार, बंगाल, असम और ओडिशा में तेजी से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ी है। वहीं, देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 54758 पहुंच गई है और अब तक 1,792 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है यहां कोरोना कंफर्म मामलों की संख्या 17728 दर्ज की गई है जबकि अब तक 127 लोगों की मौत हो चुकी है।

तीसरे नंबर पर गुजरात है जहां कोरोना के कंफर्म मामलों की संख्या 14821 है और 915 कोरोना मरीरों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 7139 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 14,465 तक पहुंच गई है, जिसमें 288 की मौत हुई है। इसके अलावा 7223 लोग ठीक हो चुके हैं।

कोरोना के वैश्विक आंकड़ों की बात करें तो अब तक दुनिया में 5,684,803 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं अबतक 3,52,225 लोगों की मौत हुई है। वहीं मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्या 7024 पहुंच गई है। यहां अबतक 305 कोरोना मरीजों की मौत हुई है जबकि 3689 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

 



from India TV Hindi: TopStory Feed https://ift.tt/2THvX2Q

Comments