कश्मीर के कनेमजार में आतंकियों से मुठभेड़, नवाकडल में छिपे हैं दो आतंकी Hindi

Jammu and Kashmir: Encounter Breaks Out Between Terrorists, Police Forces in Srinangar Image Source : PTI

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर में श्रीनगर के पास आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है। श्रीनगर के पास कनेमजार इलाके में नवाकल के पास दो आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी। दोनों आतंकियों को घेर लिया गया है और जबदस्त फायरिंग चल रही है। एहतियात के तौर पर इलाके में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी। उसने लिखा, ‘‘श्रीनगर के नवाकदाल इलाके के कनेमजार में मुठभेड़ शुरू। जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के जवान जवाबी कार्रवाई कर रहे हैं। विस्तृत जानकारी का इंतजार।’’

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था,जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर शहर में बीएसएनएल पोस्टपेड सेवा को छोड़ कर सभी मोबाइल इंटरनेट और सभी मोबाइल टेलीफोन सेवाएं बंद कर दी गई हैं।



from India TV: TopStory Feed https://ift.tt/3cLmKhg

Comments