सोमवार को मेष-वृष राशि के लोग फायदे में रहेंगे, लेकिन मिथुन राशि के लोग गुस्से पर काबू रखें health

टैरो कार्ड्स के मुताबिक सोमवार, 30 नवंबर को मेष-वृष राशि के लोगों को कार्यों में सफलता मिल सकती है। मिथुन राशि के लोगों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, वरना हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार, 30 नवंबर का दिन...

मेष - ACE OF CUPS

निर्णय लेते समय सही गलत से अधिक किस बात से आपको मन शांति मिलेगी। इस बात पर अधिक ध्यान देना होगा। अपने मन शांति बनाए रखने के लिए एक वक्त एक ही काम के बारे में सोच कर उसी संबंधित निर्णय लें। दूर दृष्टि से लिए हुए निर्णय आपको सफलता प्रदान करेंगे।

करियर : करियर संबंधित बातों में प्रगति नजर आएगी। जो आपका आत्मविश्वास भी बढ़ा सकती है।

लव : प्रेम संबंधों में सुधार दिखेगा।

हेल्थ : एसिडिटी की वजह से सर दर्द तकलीफ दे सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 1

वृषभ - NINE OF WANDS

काम से संबंधित बनाई हुई योजना आपके मन के मुताबिक प्रगति दिखाएगी। कम प्रयास में अधिक सफलता पाने का आपका प्रयत्न सफल होगा। पैसों से संबंधित लिए निर्णय सही साबित होंगे। जिसकी वजह से आपको अधिक आर्थिक फायदा हो सकता है।

करियर : काम की जगह आपको उचित श्रेय मिलेगा।

लव : वैवाहिक जीवन सुख-शांति से भरा होगा।

हेल्थ : परिवार के सभी लोगों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

लकी कलर : ब्राउन

लकी नंबर : 3

मिथुन - THE EMPEROR

आज आपको गुस्से पर काबू करना सीखना होगा। दूसरों के द्वारा आपकी दी हुई सूचनाओं का पालन न होना, आपको मानसिक तकलीफ दे सकता है। हर बात को नियंत्रण में लाने की कोशिश आपको बेचैन कराएगी। खुद की भावनाओं को काबू में रखकर उनके बारे में अधिक जागरूकता लानी होगी।

करियर : आपकी मेहनत का फल आपको जल्दी प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर द्वारा मिल रहा सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

हेल्थ : घुटनों संबंधित ऑपरेशन हो सकता है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

कर्क - THE HIEROPHANT

अविवाहित लोग विवाह से संबंधित बातों को प्रगति की ओर ले जाने के लिए अधिक जागरूक रहेंगे। युवाओं को फिलहाल अपनी व्यक्तिगत बातों पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी। करियर संबंधी बातों में आसानी से प्रगति दिखेगी। आपके द्वारा लिए निर्णय को परिवार द्वारा सहमति मिलेगी।

करियर : करियर संबंधी लिए गए निर्णय की वजह से आपका आर्थिक फायदा हो सकता है।

लव : अपनी सोच को प्रैक्टिकल रखकर रिलेशनशिप संबंधित निर्णय लें।

हेल्थ : खानपान और जीवनशैली को सुधारने की आवश्यकता।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 4

सिंह - TWO OF CUPS

आपके भागीदार या पार्टनर के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। इन मतभेदों का असर आपके रिलेशनशिप पर ना होने दें। अपने अहंकार को काबू में रखने की कोशिश करें। दूसरों के मतों का आदर करना आपको सीखना होगा।

करियर : काम संबंधित नई भागीदारी आपको प्रगति देगी, लेकिन शुरुआत में तकलीफों का सामना हो सकता है।

लव : पार्टनर्स में सामंजस्य बना रहेगा।

हेल्थ : योग्य डॉक्टर के मार्गदर्शन से शारीरिक तकलीफें दूर होंगी।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

कन्या - JUDGEMENT

काफी दिनों से जो सपना पूरा नहीं हो रहा था, उस सब सपने को साकार होते देख आपको खुशियां प्राप्त होंगी। घर के किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलने की वजह से खुद के प्रति आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति आप और जागरूकता दिखाएंगे।

करियर : नौकरी और व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा।

लव : प्रेम संबंधों में सुधार लाने के लिए आपके बर्ताव को सुधारने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : पेट से संबंधित समस्याएं दूर होंगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 3

तुला - THE WORLD

आज आप लक्ष्य को प्राप्त करके उसका आनंद मना पाएंगे। आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आपके प्रयत्नों द्वारा आपको मन शांति और समाधान दोनों प्राप्त होगा। आपको मिल रहे पैसों का योग्य निवेश करके आप आय का एक और स्रोत प्राप्त करेंगे।

करियर : मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए फायदेमंद दिन रहेगा।

लव : पार्टनर्स संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : बालों से संबंधित समस्याएं दूर होने लगेंगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 1

वृश्चिक - NINE OF WANDS

आज लोगों से थोड़ी दूरियां बनाकर खुद के साथ समय व्यतीत करना होगा। खुद के साथ बिताया समय आपको अपने प्रति नजरिया बदलने के लिए उपयुक्त रहेगा। अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित महत्वपूर्ण बातों की चर्चा न करें।

लव : गलत संबंधों से दूर रहें।

हेल्थ : आंखों से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 9

धनु - TEN OF WANDS

आपके ऊपर बनी जिम्मेदारी और काम का बोझ दोनों कम होगा, जिसकी वजह से आप व्यक्तिगत लक्ष्य को प्राप्त करने पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। दूसरों के यश-अपयश के लिए खुद को जिम्मेदार न रखें। भाई-बहन में विवाद उत्पन्न हो सकता है। इसलिए कम से कम बात करने की आवश्यकता होगी।

करियर : कम संबंधित बातों में मनचाही प्रगति ना देख पाना आपको उदास बना सकता है।

लव : रिलेशनशिप को परिवार द्वारा सहमति ना मिल पाना आपको निराश बनाएगा।

हेल्थ : कमर संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

मकर - PAGE OF WANDS

विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी युवाओं को अपने लक्ष्य को प्राप्त कैसे करना है। इस संबंध में मार्गदर्शन लेते समय खुद की सोच को भी ध्यान में रखना होगा। बुजुर्गों द्वारा सहयोग ना मिलना बच्चों को निराश करा सकता है।

करियर : उच्च शिक्षा से संबंधित निर्णय आप ले पाएंगे।

लव : बच्चों की वजह से पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।

हेल्थ : चश्मे के नंबर में बदलाव आने की वजह से सिर दर्द जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 7

कुंभ - DEATH

काम से संबंधित बातों में आपके कुछ निर्णय असफल रह सकते हैं, जिसकी वजह से आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। लेकिन, यह आर्थिक नुकसान आपकी क्षमता से अधिक नहीं होगा, इसलिए अधिक चिंता ना करें। परिवार से संबंधित बातों को नजरअंदाज न करें।

करियर : व्यापारियों को नुकसान होने की आशंका।

लव : अपनी गलती को मानकर आगे बढ़ना सीखें।

हेल्थ : बच्चों को इंफेक्शन से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

मीन - TEMPERANCE

खुद के प्रयत्नों द्वारा प्राप्त किया ज्ञान आपके लिए उपयुक्त होगा, जिसके द्वारा आप दूसरों को भी मार्गदर्शन दे पाएंगे। अधिक दिनों तक अकेले रहने की वजह से अपना जनसंपर्क बढ़ाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। नए लोगों से मिलकर नई बातों को सीखने के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं।

करियर : शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े लोग प्रगति करेंगे।

लव : पार्टनर की भावनाओं को समझने की कोशिश करें।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Monday tarot rashifal in hindi, 30 November Rashifal, aaj ka rashifal, dainik rashifal, somwar ka rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/37iDMCb

Comments