मेष राशि के लोगों का रविवार को तनाव बढ़ सकता है, वृष और कन्या राशि के लोगों को मिल सकता है लाभ health

टैरो कार्ड्स के मुताबिक रविवार, 29 नवंबर को मेष राशि के लोगों का तनाव बढ़ सकता है। इस दिन वृष और कन्या राशि के लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा रविवार, 29 नवंबर का दिन...

मेष - THE MOON

मन में बढ़ रही दुविधा आपको मानसिक तौर पर बेचैन करेगी, लेकिन इसका असर आपकी शारीरिक परिस्थिति पर भी हो सकता है। निर्णय न ले पाने की वजह से आप पर तनाव बना रहेगा और खुद के प्रति रखा आत्मविश्वास भी कम हो सकता है।

करियर : काम से संबंधित बातों में अलग स्ट्रैटेजी बनाकर काम करना होगा।

लव : रिलेशनशिप संबंधित मन में डर बना रहेगा।

हेल्थ : बेचैनी की वजह से नींद पूरी हो पाना मुश्किल हो सकता है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 7

वृषभ - FIVE OF CUPS

मन जैसे अवसर मिलने की वजह से उसके प्रति आत्मविश्वास बढ़ेगा और मेहनत करने की तैयारी भी आपकी और ज्यादा रहेगी। नए काम संबंधित जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी। आपको मिल रही आर्थिक प्रगति का आनंद आप उठा पाएंगे।

करियर : काम से जुड़े नए अवसर आसानी से प्राप्त होंगे।

लव : पिछली बातों को भूलकर रिलेशनशिप पर फिर से ध्यान देना होगा।

हेल्थ : छोटी मोटी शारीरिक तकलीफ बेचैन कर सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

मिथुन - FOUR OF CUPS

अपनी परिस्थिति का अवलोकन करने में आपका आज अधिक वक्त व्यतीत हो सकता है। निर्णय तक पहुंचने के बाद भी आप उसी निर्णय के बारे में बार-बार सोचते रहेंगे, जिसकी वजह से काम की प्रोडक्टिविटी पर असर हो सकता है। आप जो भी निर्णय लेंगे वह निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

करियर : आत्मविश्वास के साथ काम करते रहें।

लव : रिलेशनशिप संबंधित बातों में खास प्रगति नहीं होगी।

हेल्थ : एसिडिटी को कम करने के लिए खान-पान पर ध्यान दें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 4

कर्क - KNIGHT OF WANDS

बहुत सोच विचार के साथ आप निर्णय लेते हैं, लेकिन निर्णय लेने के बावजूद भी उसी पर कायम रहना आज आपके लिए मुश्किल हो सकता है। मानसिक अस्वस्थता महसूस होने के कारण आपका आत्मविश्वास कम होगा। फिर भी इसका असर आप जीवन से जुड़ी किसी भी बात पर नहीं होने देंगे।

करियर : काम संबंधित फोकस बढ़ेगा।

लव : रिलेशनशिप के बारे में लिया हुआ निर्णय आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

हेल्थ : शारीरिक तकलीफ दूर होगी।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

सिंह - THE FOOL

काम से संबंधित आप की गति अच्छी रहेगी। अपने लक्ष्य को प्राप्त करना आपके लिए आसान होगा। मित्र परिवार द्वारा मिल रहा सहयोग आपके लिए आज महत्वपूर्ण रहेगा। कठिन परिस्थिति में मित्र द्वारा मिल रही सहायता और धैर्य मित्रों के प्रति आदर बढ़ाएगा।

करियर : काम को नए तरीके से शुरू करते समय योग्य मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

लव : विवाह संबंधित बातों में आपका बेफिक्र होना परिवार की चिंता बढ़ा सकता है।

हेल्थ : बच्चों की सेहत संबंधित समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 3

कन्या - THE EMPEROR

पिता के साथ संबंध अच्छे करने पर जोर देना होगा। आपकी मेहनत और लगन की वजह से आप कठिन काम को अंजाम दे पाएंगे। परिवार से संबंधित बातों में आपको निर्णय लेना पड़ सकता है, जिसकी वजह से आपके ऊपर निर्णय संबंधित जिम्मेदारी भी बढ़ेगी।

करियर : करियर में प्रगति प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करने की आवश्यकता।

लव : यदि विवाह संबंधित बातों में आपको प्रगति नहीं दिख रही है तो निराशा को अपने पर हावी न होने दें।

हेल्थ : धूल संबंधित एलर्जी या सर्दी जैसी तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : मरून

लकी नंबर : 4

तुला - QUEEN OF SWORDS

पिछली बातों को भूलकर आगे बढ़ना आपकी प्रगति के लिए सहायक रहेगा, फिर भी आपको मिले हुए अपयश से या लोगों द्वारा मिली हुई निराशा के द्वारा जो बातें आपने सीखी हैं, उन बातों को ना भूले। नए रिश्ते बनाते समय लोग आप में दिलचस्पी क्यों रख रहे हैं, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : करियर संबंधित निर्णय लेते समय सोच-विचार जरूर कर लें। भावनाओं को अधिक महत्व ना दें।

लव : अलग हो रहे लोगों को मानसिक तकलीफ अधिक हो सकती है।

हेल्थ : शरीर को तंदरुस्त रखने के लिए व्यायाम की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

वृश्चिक - THE EMPRESS

परिवार में आपकी वजह से खुशियां आ सकती हैं। काम और व्यक्तिगत बातों को प्रगति की ओर ले जा सकते हैं। आपके ऊपर बढ़ी हुई जिम्मेदारियों को आप बखूबी निभा पाएंगे, फिर भी अपने काम से समाधान प्राप्त होना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

करियर : काम संबंधित निर्णय लेते समय व्यक्तिगत बातों का भी ध्यान रखें।

लव : विवाहित लोग परिवार को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्न कर सकते हैं।

हेल्थ : स्वास्थ्य ठीक रहेगा फिर भी एसिडिटी की समस्या को दूर रखने की कोशिश करते रहें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 1

धनु - KNIGHT OF WANDS

यदि काम में प्रगति नहीं दिख रही हो तो खुद से प्रयत्न करके हड़बड़ी न मचाए। आपके काम सही वक्त पर होने वाले हैं, इस बात पर विश्वास रखना आपके लिए जरूरी होगा। काम की जगह वरिष्ठ लोगों द्वारा लिए हुए निर्णय आपको नाराजगी दिला सकते हैं। फिर भी इसका फायदा आपको जल्दी नजर आएगा।

करियर : काम में बदलाव होने की आशंका।

लव : रिलेशनशिप संबंधित बातों में प्रगति दिखेगी।

हेल्थ : घुटनों और जोड़ों की समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 5

मकर - THREE OF PENTACLES

करियर संबंधित निर्णय लेते समय आपको आर्थिक परिस्थिति का भी ध्यान रखना होगा। आर्थिक परिस्थिति को मजबूत बनाने के आपके प्रयत्न सफल रहेंगे। घर से संबंधित निर्णय लेते समय वास्तु के जानकार व्यक्ति से सलाह लें।

करियर : आर्किटेक्ट के विद्यार्थियों को काम की नई दिशा उपलब्ध हो सकती है।

लव : पति-पत्नी कोई बड़ा निर्णय लेंगे।

हेल्थ : परिवार के किसी व्यक्ति के सेहत संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

कुंभ - THREE OF SWORDS

आपको मिले हुए अपयश के दुख से बाहर निकलकर आप फिर से नई उम्मीद के साथ प्रयत्न शुरू कर सकते हैं। कुछ बातों को फिर से शुरू करने की वजह से मन में तरह-तरह के प्रश्न उठाएंगे, लेकिन इसका प्रभाव खुद पर अधिक ना होने दें।

करियर : काम संबंधित बातों में अचानक से प्रगति दिखेगी।

लव : रिलेशनशिप संबंधित समस्याएं दूर होने लगेंगी।

हेल्थ : खून की बीमारी तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 8

मीन - NINE OF SWORDS

नींद संबंधित समस्याओं को दूर करने की कोशिश करें। प्राणायाम और मेडिटेशन द्वारा आपको मन शक्ति प्राप्त हो सकती है। परिवार के साथ हो रही उलझनों को सुलझाने का प्रयत्न अभी असफल रहेगा। फिर भी अपने प्रयत्न ना छोड़ें।

करियर : काम से संबंधित बातों का तनाव रहेगा।

लव : पार्टनर के बीच हो रहे झगड़े हल होने लगेंगे।

हेल्थ : नींद संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 4



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
sunday tarot rashifal, aaj ka rashifal, ravivar ka rashifal, 29 november tarot rashifal, dainik rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3qcS3ss

Comments