शनिवार को मेष राशि के लोग सोच-समझकर कर लें जरूरी निर्णय, वृष राशि के लिए पक्ष का रहेगा दिन health

शनिवार, 28 नवंबर को टैरो कार्ड्स के मुताबिक मेष राशि के लोग सोच-समझकर काम करेंगे तो बेहतर रहेगा। वृष राशि के लिए शनिवार पक्ष का रह सकता है। अटके काम पूरे हो सकते हैं। टैरो रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा शनिवार, 28 नवंबर का दिन...

मेष - KING OF CUPS

अपनी भावनाओं को नियंत्रित रखकर निर्णय लेने की कोशिश करें। परिवार के प्रति अधिक भावुक होकर आप किसी निर्णय में बदलाव ला सकते हैं, जिसका फायदा आपको तुरंत नजर आएगा। लेकिन दूर दृष्टि से देखा जाए तो निर्णय से जुड़े नुकसान को भी आप देख पाएंगे जो कि फायदे से अधिक होगा।

करियर : मन की चंचलता की वजह से काम में एकाग्र होना मुश्किल हो सकता है।

लव : आपके द्वारा लिए गए किसी निर्णय का असर आपके रिलेशनशिप पर भी होगा इसलिए निर्णय लेते समय सोच समझ कर ले।

हेल्थ : सर्दी की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 1

वृषभ - WHEEL OF FORTUNE

आज परिस्थिति आपके पक्ष में होगी, जिन बातों का निर्णय आप अभी तक नहीं ले पा रहे थे उन बातों के बारे में आपको क्लेरिटी नजर आएगी, जिसकी वजह से उचित निर्णय लेना आपके लिए आसान होगा।

करियर : काम की जगह आपके व्यक्तित्व का प्रभाव सकारात्मक दिखेगा।

लव : रिलेशनशिप से जुड़ी बातों में प्रगति नजर आएगी।

हेल्थ : रीड की हड्डी और पीठ का दर्द सता सकता है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

मिथुन - NINE OF CUPS

आज अधिकतर काम आपकी मर्जी के अनुसार और वक्त से पहले होने की वजह सेमन पर बना तनाव कम होगा। काम को करने के आसान तरीके में भी आपको प्राप्त होंगे। सुख समाधान प्राप्त होने की वजह से जीवन के प्रति आपका उत्साह भी बढ़ेगा।

करियर : काम से जुड़ी चिंता दूर होगी।

लव : रिलेशनशिप में स्थिरता नजर आएगी।

हेल्थ : वजन को नियंत्रित करने पर ध्यान देना होगा।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

कर्क - KING OF PENTACLES

आज आपकी आमदनी बढ़ सकती है लेकिन अधिकतर खर्चों को किस तरह से कम किया जाए इस बात पर भी आपका ध्यान रहेगा। कुछ बातों में निर्णय न ले पाना आपको बेचैन बना सकता है। आज आपकी मनस्थिति अस्थिर रहेगी, इसलिए निर्णय लेते समय उसे दोबारा जांच कर ही आगे बढ़े।

करियर : नौकरी में मनचाही आर्थिक प्रगति ना देख पाना आपकी चिंता बढ़ा सकता है।

लव : विवाह के निर्णय संबंधित आपका कन्फ्यूजन बढ़ेगा।

हेल्थ : मन बना तनाव आपके शारीरिक स्वास्थ्य को हानि पहुंचा सकता है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 7

सिंह - EIGHT OF PENTACLES

जो भी काम आप खुद होकर करेंगे उस काम में आप को प्रगति नजर आएगी। दूसरों पर दिखाई निर्भरता केवल नाराजगी दिला सकती है। निर्णय लेते समय करीबी लोगों के साथ विचार विमर्श करें। पैसों से जुड़े निर्णय लेते समय योग्य व्यक्ति द्वारा मार्गदर्शन ले!

करियर : विद्यार्थियों को परीक्षा संबंधित तनाव रहेगा।

लव : आपके विचार और प्रयत्नों द्वारा आप रिलेशनशिप बना भी सकते हैं और बिगाड़ भी सकते हैं, इसलिए सतर्कता रखें।

हेल्थ : कंधे और गर्दन में जकड़न महसूस होगी।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 4

कन्या - THREE OF SWORDS

जो गलतियां आपके द्वारा हुई नहीं है उस गलती का इल्जाम आपके ऊपर आने की वजह से आपको दुख पहुंच सकता है। प्रिय जनों के साथ आज के दिन दूरियां ही बना कर रखना आपके लिए ठीक रहेगा।

करियर : दिए समय तक काम का पुराना होना आपकी चिंता बढ़ा सकता है।

लव : विवाह संबंधित चिंता बढ़ सकती है।

हेल्थ : सेहत में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 6

तुला - THE STAR

पारिवारिक जीवन और व्यक्तिगत बातों में संतुलन बनाए रखना आपके लिए आसान होगा। परिवार की जिम्मेदारियों के साथ आप व्यक्तिगत प्रगति पर भी पूरा ध्यान दे पाएंगे। परिवार के व्यक्ति द्वारा मिला सहयोग आपके लिए महत्वपूर्ण होगा।

करियर : ऑयल संबंधित व्यापार में फायदा होगा।

लव : पति पत्नी में एक दूसरे के प्रति आदर बढ़ेगा।

हेल्थ : घुटने संबंधित तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5

वृश्चिक - SEVEN OF CUPS

जीवन में आ रही बार-बार असफलता की वजह से आपके अंदर डर पैदा हो रहा है इस डर को मिटाने की कोशिश आपकी कुछ हद तक सफल रहेगी। आज के दिन कोई भी महत्वपूर्ण काम ना करें और मन की शांति बनाए रखने की कोशिश करें।

करियर : दिए गए टारगेट को पूरा कर पाना आपके लिए असंभव लग सकता है लेकिन थोड़े प्रयत्न द्वारा आप प्रगति देख पाएंगे।

लव : पार्टनर के गुस्से की वजह से अशांति महसूस होगी।

हेल्थ : सिर दर्द और एंग्जाइटी सता सकता है।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 2

धनु - SIX OF WANDS

आपके द्वारा बनाई गई हर योजना में आज बदलाव आएगा इसलिए किसी भी बात को अंजाम देने की कोशिश आपकी नाकामयाब रह सकती है। पारिवारिक उलझनों से दूर रहकर अपने काम पर अधिक ध्यान दें।

करियर : नौकरी में बदलाव लाते समय अधिक प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी।

लव : पार्टनर के व्यवहार की वजह से आपके अंदर अकेलापन आ सकता है।

हेल्थ : स्वास्थ्य को ठीक करने के लिए प्रयत्न करते रहें।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 8

मकर - TWO OF SWORDS

आपके आसपास बनी परिस्थिति को नजरअंदाज करने की वजह से आपकी तकलीफ से और भी बढ़ सकती है। जिन बातों की वजह से आपको भावनात्मक रूप से तकलीफ होती है उन बातों को ठीक करने की कोशिश करें। वरना यही बातें भविष्य में आपकी तकलीफ और बढ़ा सकती है।

करियर : काम संबंधित मिले अवसर में चुनाव करना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

लव : पार्टनर की जरूरतों को नजरअंदाज ना करें।

हेल्थ : कमर और हड्डी का दर्द सता सकता है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 9

कुंभ - ACE OF CUPS

आज आपको अध्यात्म में अधिक रूचि रहेगी। खुद की और दूसरों की भावनाओं को समझ पाना आपके लिए आसान हो सकता है। जीवन में प्रगति देखने के लिए आपको भूतकाल से जुड़ी तकलीफ को दूर करना होगा, जिसके लिए योग्य व्यक्ति द्वारा मार्गदर्शन आपको प्राप्त हो सकता है।

करियर : काम संबंधित बातों में कम प्रयास में अधिक प्रगति नजर आएगी।

लव : पार्टनर से एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे जिसकी वजह से रिलेशनशिप में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

हेल्थ : यूरिन इन्फेक्शन संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 1

मीन - ACE OF SWORDS

नए काम की शुरुआत में प्रगति नजर आएगी। काम के द्वारा नाम और पैसा दोनों आपको प्राप्त हो सकते हैं। जो लोग नौकरी करते हैं उन लोगों को बढ़ोती मिलने की आशंका। परिवार संबंधित बातों में आपके विचारों को महत्व दिया जाएगा।

करियर : नया व्यापार शुरू करते समय निर्णय क्षमता को अधिक बेहतर बनाने की कोशिश करते रहे।

लव : काम के द्वारा किसी से हुई मुलाकात रिलेशनशिप में तब्दील हो सकती है।

हेल्थ : शुगर को नियंत्रित रखने की कोशिश करें।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Saturday tarot rashifal in hindi shaniwar ka rashifal, 28 november ka rashifal, daily horoscope, taro rashifal for 28 november


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Jmobcc

Comments