मेष राशि के लोग 31 दिसंबर को नकारात्मकता से बचें, वृष राशि के लोग बड़ा निर्णय लेते समय ज्यादा सतर्क रहें health

आज 2020 का अंतिम दिन 31 दिसंबर है। टैरो कार्ड्स के मुताबिक आज मेष राशि के लोगों को नकारात्मक विचारों से बचना होगा। वृष राशि के लोग कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो सतर्क रहें। छोटी सी लापरवाही भी हानिकारक हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख के अनुसार जानिए सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरुवार, 31 दिसंबर का दिन...

मेष - THE HIGH PRIESTESS

आपको अपने अंदर के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों बातों में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। परिस्थिति आपके खिलाफ होने के कारण व्यक्तित्व के नकारात्मक बातों का आप पर प्रभाव अधिक रहेगा। गुस्से में रहकर कोई भी निर्णय ना लें। लोगों के प्रति बढ़ती बदले की भावना को मिटाने की कोशिश करनी होगी।

करियर : काम से संबंधित जानकारियां सभी व्यक्तियों के साथ चर्चा करने से आपका नुकसान हो सकता है।

लव : आपके स्वभाव के कारण पार्टनर की नाराजगी का सामना आपको करना पड़ सकता है।

हेल्थ : पैर संबंधित तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

वृषभ - THE TOWER

जिन बातों का डर आप को सता रहा था, उन को मिटाने का मार्ग आपको प्राप्त होगा। पैसों से संबंधित निर्णय लेते समय हड़बड़ी न करें। लोगों को परखने में गलती होने की वजह से आज आपका थोड़ा नुकसान हो सकता है। लेकिन, मिली हुई सीख को याद रखकर आगे बढ़ते रहें।

करियर : काम की जगह गलत व्यक्ति पर विश्वास रखने की वजह से आपका नुकसान हो सकता है।

लव : परिवार वालों के व्यवहार की वजह से रिलेशनशिप संबंधित तनाव बढ़ेगा।

हेल्थ : पेट की जलन और अपच तकलीफ दे सकते हैं।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 6

मिथुन - TEN OF SWORDS

पिछले समय से संबंधित बातों को भूलने की कोशिश सफल रहेगी। जिन व्यक्तियों से आपको तकलीफ होती है, उनसे दूरियां बनाए रखना आपके लिए संभव हो सकता है। व्यक्तिगत दायरे को भी बनाए रखने की कोशिश करें। मित्र परिवार के साथ सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी।

करियर : नई नौकरी मिलने की वजह से करियर संबंधित तकलीफें दूर होंगी।

लव : पार्टनर के प्रयत्न द्वारा आप पर बना हुआ बड़ा संकट टल सकता है।

हेल्थ : पेट की तकलीफ को नजरअंदाज ना करें।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 3

कर्क - THREE OF PENTACLES

काम में अधिक व्यस्त रहने की वजह से कुछ महत्वपूर्ण बातों पर ध्यान देना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। फिलहाल परिस्थिति आपके पक्ष में रहेगी। लेकिन, अधिक मेहनत करने की भी आवश्यकता होगी। पैसे आसानी से कमाए जा सकते हैं। इसलिए मिले अवसर का पूरा फायदा उठाएं। आलस्य से दूर रहें।

करियर : महत्वपूर्ण काम वक्त से पहले पूरा करने की वजह से आपको मानसिक समाधान प्राप्त हो सकता है।

लव : अविवाहित लोगों के प्रयत्नों को यश मिलेगा।

हेल्थ : धातु की वस्तु द्वारा लगने की आशंका।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 5

सिंह - THREE OF WANDS

महत्वपूर्ण काम संबंधित कोई सकारात्मक बात आपको पता चल सकती है। जिस बात के बारे में आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। उसी से संबंधित प्रगति नजर आएगी। परिवार से दूर रहने वाला व्यक्ति घर लौटने की कोशिश कर सकता है। विदेश में रहने वाले व्यक्ति द्वारा आपको कोई खबर मिल सकती है।

करियर : व्यापार से संबंधित अटकी हुई बातों को योग्य मार्ग की प्राप्ति होगी।

लव : लव पार्टनर के साथ मिलकर बच्चों से संबंधित निर्णय लेना आपके लिए संभव हो सकता है।

हेल्थ : अधिक तनाव और चिंता के कारण सेहत खराब हो सकती है।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 8

कन्या - THE SUN

आपके प्रयत्न को यश प्राप्ति होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक फल देने वाला रहेगा। सरकारी नौकरी की चाह करने वालों को काम संबंधित खबर मिल सकती है।

करियर : काम की जगह आपको नेतृत्व गुण दिखाने का अवसर प्राप्त होगा।

लव : पार्टनर और आपके बीच का प्यार बढ़ेगा।

हेल्थ : बच्चों को इंफेक्शन की तकलीफ हो सकती है।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 5

तुला - KNIGHT OF PENTACLES

मौज मस्ती पर जरूरत से अधिक किया। खर्चा आपके लिए तकलीफ पैदा कर सकता है। पैसे और व्यक्तिगत जीवन संबंधित अधिक जागरूकता दिखाने की आवश्यकता होगी। आप पर बना तनाव कम हो रहा है। फिर भी काम पर आप पूरी तरह से ध्यान नहीं दे पाने की वजह से नुकसान होने की आशंका बन रही है।

करियर : वाणिज्य क्षेत्र के व्यक्तियों को काम करते समय अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।

लव : आपके द्वारा पार्टनर को दिया हुआ सरप्राइस संबंधों में मधुरता बढ़ाएगा।

हेल्थ : शरीर में जकड़न महसूस हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 1

वृश्चिक - THE MAGICIAN

परिवार के साथ हो रहे पुरानी झगड़ों को खत्म करने की कोशिश करें। यदि कोर्ट में प्रॉपर्टी संबंधित केस चल रहा हो तो उसे आपसी सामंजस से मिटाना होगा, क्योंकि केस से संबंधित निर्णय किसी के भी पक्ष में होने के लिए जरूरत से अधिक वक्त ले सकता है। जिसके द्वारा पैसों का अधिक नुकसान होगा।

करियर : काम की जगह अपना स्थान बनाए रखने की कोशिश करनी होगी।

लव : पार्टनर से किसी विषय में चर्चा करते समय अपने ईगो को बीच में न लाएं।

हेल्थ : शरीर में बढ़ती खून की कमी भविष्य में अधिक तकलीफ दायक हो सकती है।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 9

धनु - THE EMPRESS

अपनी कंफर्ट जोन से बाहर निकल कर काम करने की आवश्यकता होगी। आपको किसी के भी द्वारा सहयोग न प्राप्त होने की वजह से उदासीनता का सामना हो सकता है। फिर भी खुद के ऊपर विश्वास बनाए रखकर आत्मनिर्भर बनना आपको सीखना होगा।

करियर : काम संबंधित जिम्मेदारियां बढ़ेंगी और वक्त कम होने की वजह से काम को पूरा करने का तनाव भी।

लव : पार्टनर द्वारा मानसिक रूप से पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा।

हेल्थ : स्त्रियों को अपनी सेहत संबंधित अधिक जागरूकता रखने की आवश्यकता होगी।

लकी कलर : हरा

लकी नंबर : 3

मकर - THREE OF CUPS

घर में हो रहे वाद-विवादों की जानकारी बाहर के व्यक्ति को देने से परहेज रखें। आपकी व्यक्तिगत जीवन के बारे में जरूरत से अधिक बात मित्रों के साथ बांटने की वजह से आपके बारे में उनकी गलत राय बन रही है। इसलिए व्यक्ति को परखकर अपनी बातों को बताने की आवश्यकता होगी।

करियर : व्यापारियों को आर्थिक लाभ हो सकता है, लेकिन खर्च भी बढ़ सकते हैं। इसलिए पैसों से संबंधित निर्णय ध्यान पूर्वक लें।

लव : पार्टनर और मित्र परिवार द्वारा आपको सरप्राइस मिल सकता है।

हेल्थ : खानपान की गलत आदतों की वजह से सेहत बिगड़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 2

कुंभ - FOUR OF CUPS

आज आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती है। अचानक से धन लाभ होने की आशंका पूर्व परिचित मित्र या दूर के रिश्तेदार द्वारा आपको व्यापार में फायदा मिलेगा। युवाओं को अपने क्षेत्र में आसानी से यश प्राप्ति हो सकती है।

करियर : अपने व्यापार को नए तरीके से ग्राहक के सामने पेश करने के लिए योग्य मार्गदर्शन और आइडिया मिलेंगे।

लव : भावनाओं को पार्टनर के सामने खुलकर बोलने की आवश्यकता होगी।

हेल्थ : अधिक देर तक बैठे काम करने की वजह से शरीर पर सूजन बढ़ सकती है।

लकी कलर : गुलाबी।

लकी नंबर : 4

मीन - FIVE OF SWORDS

हर किसी बात के बारे में खुद होकर जिम्मेदारी लेना आपके लिए तकलीफदायक हो सकता है। जो बातें आपके लिए महत्वपूर्ण है उन पर ही अधिक ध्यान दें। जब तक लोग आपसे मदद नहीं मांगते तब तक अपने दायरे से बाहर जाकर किसी की भी मदद करने से परहेज रखें।

करियर : काम से संबंधित षड़यंत्र की वजह से आपको तकलीफ हो सकती है।

लव : पार्टनर के बढ़ते ईगो के कारण रिलेशनशिप के तनाव बढ़ेंगे।

हेल्थ : जीवन शैली योग्य तरीके से न रखने की वजह से सेहत संबंधित तकलीफ बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 5



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guruwar tarot rashifal, 31 December horoscope, Thursday horoscope, Aries and Taurus tarot rashifal, aaj ka rashifal, aaj ka taro rashifal


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/35eiwgL

Comments