जन्म तारीख के आधार पर जानिए नया साल आपके परिवार, व्यापार और आर्थिक क्षेत्र के लिए कैसा रहेगा health

जन्म तारीख से भविष्य बताने की विद्या को अंक ज्योतिष कहा जाता है। इस विद्या में अंकों के आधार भविष्यवाणी की जाती है। जिन लोगों की जन्म तारीख एक अंक की है, उनके लिए वही मूलांक होता है। अगर तारीख दो अंकों की है तो उन लोगों अंकों को जोड़कर मूलांक मालूम किया जा सकता है। यहां दी गई लिंक पर क्लिक करें और जानिए मूलांक के आधार पर आपका अंक फल-

अंक 1

(जिन जातकों का जन्म माह की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह सूर्य है। वर्ष 2021 का में आपका वर्चस्व बढ़ सकता है। विरासत की राजनीति करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। रोमांस का अवसर मिल सकता है। मित्रों के कारण लाभ संभव है। असमंजस की अवस्था रह सकती है। जनवरी, मध्य फरवरी तक और अगस्त माह में भावनात्मक मोर्चे पर संभल कर रहने की आवश्यकता है। प्रतिष्ठा वृद्धि हो सकती है। अपने आसपास के लोगों पर तेज निगाह रखें।

करियर-नौकरी- बॉस की नाराज़गी झेलनी पड़ सकती है। ऑफिस में वातावरण आपके अनुकूल रह सकता है। इस वर्ष आपको ऑफिस में विशेष दायित्व मिल सकता है, जिसे बहुत बढ़िया ढंग से निभा कर आप अपने अधिकारियों की ‘आंखों का तारा’ बन सकते हैं। पदोन्नति संभव है। नौकरी के मामले में बढ़िया मौका मिल सकता है। करियर संबंधी बड़ी रुकावट दूर हो सकती है। अधिकारियों की कृपा मिल सकती है। कार्यस्थल पर वर्चस्व बढ़ने से प्रसन्नता रह सकती है।

परिवार- पितृ स्थान की यात्रा संभव है। पिता के साथ संबंधों को लेकर विशेष ध्यान दें। परिवार से संबंधित चिंता संभव है। संतान के करियर संबंधी बाधा दूर हो सकती है। बड़े भाई के साथ संबंध में ऊंच-नीच हो सकती है। पारिवारिक वातावरण को तनावग्रस्त होने से बचाएं। पितृ पक्ष प्रसन्न रह सकता है।

व्यवसाय-व्यापार- पुरातत्व से जुड़े लोगों को फ़ायदा हो सकता है। सरकारी सप्लायरों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। सरकारी संस्थानों की प्लेसमेंट एजेंसियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। तांबे और पीतल का कारोबार लाभ दे सकता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी गम्भीर मामलों में परीक्षा का समय है, धीरज रखें। वर्ष की शुरुआत में मानसिक तनाव की अधिकता रह सकती है। लकवे जैसी शिकायत को लेकर खास सावधानी रखें। झल्लाहट मानसिक तनाव में वृद्धि का करक बन सकती है।

दांपत्य- यदि जीवनसाथी अंक 8 वाला नहीं है तो तालमेल अच्छा रह सकता है। अंक 8 वाला जीवनसाथी होने की स्थिति में अधिक धैर्य के साथ रहें। तनिक भी लापरवाही से पारस्परिक वैचारिक मतभेद विस्फोट का कारण बन सकता है। जीवनसाथी की बातों पर पर्याप्त ध्यान दें।

आर्थिक-लाभालाभ- सरकारी पक्ष से लाभ हो सकता है। बकाया धन प्राप्त होने की ख़ुशी मिल सकती है। ज़मीन संबंधी सौदा लाभ दे सकता है। नयी संपदा खरीदने का विचार भी बन सकता है। ऋण लेने और चुकाने के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

अंक 2

(जिन जातकों का जन्म माह 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)

आपके अंक का स्वामी ग्रह चन्द्रमा है। वर्ष 2021 में रोमांस का पर्याप्त अवसर मिल सकता है। दिल को ठेस लग सकती है। निकट का व्यक्ति झटका दे सकता है। निकट के लोगों से उलझाव रह सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। भविष्य को लेकर निश्चिन्तता अनुभव कर सकते हैं। इधर-उधर की बातों और कामों में ऊर्जा नष्ट करने से बचें। व्यर्थ की बातें परेशान कर सकती हैं। निकट के संबंध में किसी वरिष्ठजन का स्वास्थ्य चिंता करवा सकता है।

करियर-नौकरी- महिला मुखिया वाले संस्थानों में नौकरी करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। बड़े अधिकारियों और मंत्रियों के निजी सहायकों और निजी सचिवों की उन्नति हो सकती है। इन्हें विशेष दायित्व मिल सकता है। कॉल सेंटर में काम करने वालों को चाहिए कि वे अपनी कंपनी बदलने की दिशा में प्रयास करें, अच्छा अवसर मिल सकता है। आउटसोर्सिंग पर काम करने वाली कंपनी में कार्यरत लोगों की कंपनी बदल सकती है।

परिवार- पारिवारिक वातावरण संभालें। पारिवारिक मामले में भागादौड़ी अधिक करनी पड़ सकती है। किसी निकट परिजन को लेकर खास चिंता संभव है। ससुराल पक्ष का अच्छा सहयोग मिल सकता है। निकट परिजन महिलाओं के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- प्रिंटिंग प्रेस वालों और प्रकाशकों के लिए वर्ष अवसर देने वाला सिद्ध हो सकता है। स्टेशनरी विक्रेताओं को अच्छा मौक़ा मिल सकता है। महिला के नाम से किया जाने वाला काम सफल रह सकता है। महिला द्वारा संचालित व्यापार विस्तार पा सकता है। नई एजेंसी या डीलरशिप लेना चाहते हैं तो आगे बढ़ें।

स्वास्थ्य- वर्ष की शुरुआत में कुछ ढीलापन रह सकता है। मानसिक तनाव रह सकता है। प्रत्येक पूर्णिमा के आसपास के चार-पांच दिनों में उत्साह की अधिकता रह सकती है। पेट से संबंधित मामले कष्ट दे सकते हैं। गायनो समस्या दु:खी कर सकती है।

दांपत्य- शादी के बाद भाग्योदय संभव है। अविवाहितों के विवाह के मामले में प्रगति संभव है। जीवनसाथी का व्यवहार मधुर और सहयोगकारी रह सकता है। जीवनसाथी की और विशेष ध्यान दे सकते हैं। आपसी समझ बढ़ सकती है।

आर्थिक-लाभालाभ- किसी को दिया धन अटकने से परेशानी हो सकती है। यात्रा फलदायी सिद्ध हो सकती है। किसी महिला मित्र का साथ विशेष लाभ दे सकता है। पिछला निवेश अच्छा लाभ दे सकता है। नवीन निवेश भी कर सकते हैं।

अंक 3

(जिन जातकों का जन्म माह की 3, 12, 2 या 30 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह बृहस्पति है। वर्ष 2021 इच्छित काम होने की दिशा में मामला आगे बढ़ सकता है। नये परिचय बन सकते हैं। ये परिचय दीर्घजीवी हो सकते हैं। भाग्य बहुत कुछ ला सकता है। बड़ी बात, बड़ा मामला पक्ष में जा सकता है। प्रयासों का इच्छित परिणाम मिल सकता है। लंबे समय से अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। किसी महिला परिचित की सहायता करनी पड़ सकती है। उल्लेखनीय काम बन सकता है। परिस्थितियों की अनुकूलता सुखी कर सकती हैं। सफलता का ग्राफ उम्मीद के आसपास रह सकता है।

करियर-नौकरी- पर्यटन और मीडिया से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एंकरों को लाभ हो सकता है। मीडिया में कार्यरत महिलाओं को करियर में खास अनुकूलता रह सकती है। मोटिवेशनल स्पीकरों और परामर्शदाताओं को अच्छा अवसर मिल सकता है।

परिवार- वातावरण प्रसन्नता का रह सकता है। कोई विशिष्ट मांगलिक अवसर बन सकता है। किसी निकट परिजन से संबंधित खास चिंता दूर हो सकती है। खास पारिवारिक जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। संतान को विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त हो सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। लंबे समय से अटके काम के बनने का रास्ता खुल सकता है। नया अवसर सामने आ सकता है, चूकें नहीं। लंबे समय से रुकी योजना अब सिरे चढ़ सकती है। कोई निर्णय बदल सकते हैं। बकाया महत्वपूर्ण मामला निपट सकता है।

स्वास्थ्य- पाचन-शक्ति प्रभावित रह सकती है। गैस की समस्या परेशान कर सकती है। गले का खास ध्यान रखें। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है। आँखों के मामले में तनिक भी लापरवाही न कर्रें।

दांपत्य- जीवनसाथी के साथ दूर की यात्रा हो सकती है। पारस्परिक समझ में वृद्धि हो सकती है। मतभेद में कमी आ सकती है। हंसी-ख़ुशी से समय बीत सकता है। जीवनसाथी से संबंधित कोई बड़ा मुद्दा हल कर पाने से उनका समर्पण आपके प्रति बढ़ जाएगा।

आर्थिक-लाभालाभ- दूर की यात्रा हो सकती है। दूर की यात्रा संभव है। यह यात्रा लाभकारी रह सकती है। यात्रा विशेष लाभकारी सिद्ध हो सकती है। यात्रा का विचार है तो कर लें, लेकिन फल को लेकर अधिक अपेक्षा न रखें। लाभ की बड़ी स्थिति बन सकती है। बकाया धन मिलने की ख़ुशी मिल सकती है। लाभकारी स्थितियों की निरन्तरता बनी रहेगी।

अंक 4

(जिन जातकों का जन्म 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह राहू है। वर्ष 2021 में आपको सामाजिक स्तर पर कोई खास काम करने का श्रेय मिल सकता है। जो हाथ में है, उसे ही सम्भाले रखने पर अपना ध्यान केन्द्रित रखें। सम्मान प्रभावित होने से बचें। मेहनत का परिणाम मनचाहा मिल सकता है। परिश्रम के अनुपात में सफलता कम रह सकती है। विवाद या प्रतिस्पर्द्धा में विजय हो सकती है। यात्रा व्यर्थ रह सकती है। मनचाहा परिणाम पाने में किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिल सकता है।

करियर-नौकरी- नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति का अवसर मिल सकता है। बॉस से निकटता पाने का प्रयास उल्टा भी बैठ सकता है। प्रमोशन हो सकता है। पुरातत्त्व अधिकारियों को विशेष अनुकूलता रह सकती है। बॉस का व्यवहार दुख दे सकता है। अधिकारी आपको उल्लेखनीय कार्य सौंप सकते हैं, जिसे आप सफलतापूर्वक पूरा कर भी सकते हैं।

परिवार- पितृ पक्ष के साथ तनाव से बचें। परिवार या समाज में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता के साथ संबंधों में मधुरता रह सकती है। पिता के बारे में चिंतित रहना पड़ सकता है। परिजनों का साथ आत्मविश्वास बढ़ाएगा। पारिवारिक दायरे में किसी से भी उलझे नहीं। पिता से विशेष अनुकूलता रह सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति के साथ किया काम लाभ दे सकता है। पैतृक कार्य करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। ट्रेवल और टूरिज्म से जुड़े लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। अनाज और खाद्य पदार्थों का कारोबार लाभ दे सकता है। रेस्टोरेंट, ढाबों और होटल वालों के पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है।

स्वास्थ्य- मानसिक विचलन की अवस्था रह सकती है। ब्लड प्रेशर के मामले में तनिक भी असावधानी हानि पहुंचा सकती है। खून की कमी को लेकर सतर्कता बरतें। हार्ट में ब्लॉकेज का मामला रह सकता है। मस्से (पाइल्स) के रोगी दवा के मामले में ज़रा भी लापरवाही न बरतें।

दांपत्य- अपेक्षाकृत सुखद रह सकता है। आपसी समझ भी अच्छी मात्रा में विकसित रहेगी। पारस्परिक सहयोग के भाव से मनोबल बढ़ा-चढ़ा रहेगा। आनंद और आह्लाद से समय व्यतीत होगा। जिनका गौना नहीं हुआ है, उनका अब गौना हो जाएगा।

आर्थिक-लाभालाभ- धन संबंधी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। किसी महिला के कारण लाभ की स्थिति बन सकती है। धन का लेनदेन अच्छे प्रवाह वाला रह सकता है। फैक्ट्री बेच या खरीद सकते हैं।

अंक 5

(जिन जातकों का जन्म माह की 5, 14 या 23 तारीख हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह बुध है। वर्ष 2021 में आपके स्थान-परिवर्तन या उससे संबंधित गतिविधि संभव है। जिनसे उम्मीद लगाये बैठे हैं, वे ही निराश कर सकते हैं। पिछली यात्राओं का परिणाम अब मिल सकता है। प्रस्तुत समस्या का हल निकालने के लिए धैर्य का परिचय दीजिए। अपनी खिन्नता पर पर्याप्त नियंत्रण रखें, अन्यथा काम बिगड़ सकता है। अपने कार्य में एकाग्रता बनाए रखें।

करियर-नौकरी- विदेश सेवा से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। लेखकों और डॉक्टरों को अच्छा अवसर मिल सकता है। पद और कद बढ़ सकता है। कामकाजी महिलाओं को अच्छा अवसर मिल सकता है। डॉक्टरों को विशेष लाभ की अवस्था रह सकती है। सर्जनों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। नौकरी संबंधी साक्षात्कार में निराशा हाथ लग सकती है। करियर संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है।

परिवार- पारिवारिक स्थितियां परेशान सुखद रह सकती हैं। सन्तान करियर या पढ़ाई के लिए दूर जा सकती है। छोटे भाई से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। पितृ पक्ष के साथ तालमेल अच्छा रह सकता है। परिजनों के साथ संबंधों में मधुरता रहेगी।

व्यवसाय-व्यापार- साझेदारी में किए काम की ओर विशेष ध्यान दें। यात्राओं पर बल दीजिए, लाभ में रहेंगे। कार्य-व्यापार में फेरबदल की भूमिका बन सकती है। कार्य-विस्तार कर सकते हैं। कारोबारी यात्रा का परिणाम पक्ष में जाने में बाधा आ सकती है। दांतों और हड्डियों के डॉक्टरों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

स्वास्थ्य- वजन बढ़ने के प्रति सचेत रहें। अपच को लेकर सावधान रहें। हड्डी संबंधी मामला परेशान कर रहा है तो अब इससे मुक्ति मिल सकती है। दांत निकलवाना या नकली दांत लगवाना है तो इस मामले में आगे बढ़ें। थाइराइड के रोगी अपने चिकित्सकीय उपायों के प्रति पूरे-पूरे जागरुक रहें।

दांपत्य- वातावरण हंसी-ख़ुशी का रह सकता है। आपसी तनाव में कमी आ सकती है। जीवनसाथी या आपको कार्य संबंधी कारण से दूर जाना पड़ सकता है। अधिकाधिक समय साथ बिताने की इच्छा पूरी होने में बाधा आ सकती है।

आर्थिक-लाभालाभ- विदेशी स्रोत से लाभ मिल सकता है। विदेशी व्यक्ति या विदेशी संस्थान से लाभ हो सकता है। धन का अटकाव दु:खी कर सकता है। पुराना निवेश लाभ दे सकता है। शेयर मार्किट की उठापटक लाभ दे सकती है। पिछली यात्रा से अब लाभ मिल सकता है।

अंक 6

(जिन जातकों का जन्म माह की 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह शुक्र है। वर्ष 2021 में आपको अपने अटके काम के मामले में प्रगति होने से आसानी रहेगी। मित्रों का सहयोग अधिक अनुकूलता दे सकता है। टुकड़ों-टुकड़ों में सफलता मिल सकती है। पुराना इष्ट मित्र मिल सकता है। प्रेम-संबंध सुखद रूप ले सकता है। सामाजिक जिम्मेदारी मिल सकती है। वैचारिक विचलन रह सकता है। जो लोग आपसे कटे-कटे रहते थे, वे साथ आ जाएंगे। आपको यह समझना होगा कि हर इच्छा पूरी नहीं होती। किसी परिचित के सहयोग से अच्छा अवसर मिल सकता है। मानसिक उठापटक के बाद भी लाभ की स्थिति बन सकती है।

करियर-नौकरी- करियर में उछाल या सकता है। नौकरी में बकाया पुराना मामला खुल सकता है तथा इसका निपटारा हो सकता है। नई नौकरी पाने के मामले में किसी निकट परिचित के माध्यम से सफलता मिल सकती है। नौकरी पाने के मामले में प्रयास और सफलता में प्रतिशत का अन्तर अधिक भी रह जाए तो अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है।

परिवार- सपरिवार घूमने-फिरने जाने की योजना बन सकती है। बहिन के परिवार के लिए कुछ खास कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में ऊंच-नीच हो सकती है, इसलिए इस मामले में तनिक भी उदासीनता न बरतें। भाइयों के करियर में सहायता कर सकते हैं।

व्यवसाय-व्यापार- इवेंट मैनेजमेंट और कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे अवसर आ सकते हैं। नये प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं तो कर लीजिए। सजावटी सामान के कारोबारियों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। नकली गहनों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं। कॉस्मेटिक्स का व्यापार अधिक अनुकूलता दे सकता है।

स्वास्थ्य- मस्तिष्क उठापटक में उलझ सकता है। ब्लड शुगर के मरीज विशेष ध्यान रखें। इस में भी कम शुगर के मरीज अतिरिक्त सावधानी बरतें। गरिष्ठ भोजन से पर्याप्त दूरी बना कर रखें। पेशाब से संबंधित समस्या दु:खी कर सकती है। सर्दी के मौसम में मांसपेशियों में खिंचाव का मामला रह सकता है।

दांपत्य- आमोद-प्रमोद की प्रधानता रहेगी। आपसी सामंजस्य बढ़ा-चढ़ा रह सकता है। जीवनसाथी के लिए खास खर्च करना पड़ सकता है। पारस्परिक मिठास बराबर बनी रहे इसके लिए काले या इसके जैसे रंगों का त्याग करें।

आर्थिक-लाभालाभ- नया निवेश कर सकते हैं। विदेशी स्रोत से लाभ की स्थिति बन सकती है। अभी लिये गये निर्णय भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। किसी को दिए हुए धन की वापसी अटक सकती है। भोग-विलास की सामग्री के लिए खर्च कर सकते हैं।

अंक 7

(जिन जातकों का जन्म माह की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह केतु है। वर्ष 2021 में आप भविष्य को लेकर योजना पर ठोस कार्य कर सकते हैं। निकट परिचित के लिए भागादौड़ी करनी पड़ सकती है। इच्छित परिणाम की प्राप्ति के लिए प्रयास के उपरांत कुछ प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। निकट के लोगों से सहयोग में कुछ कमी रह सकती है। भावनाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें। अपने विचारे हुए काम पर प्राथमिकता से अमल कीजिए। सामाजिक मंच पर बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। जल्दबाजी से काम बिगाड़ सकते हैं, इससे बचें। मित्रों का व्यवहार चिंताग्रस्त कर सकता है। खास काम के परिणाम के लिए धीरज बनाए रखना होगा।

करियर-नौकरी- यदि आपकी बॉस महिला है या आप स्वयं महिला हैं और अपने संस्थान की बॉस हैं तो अधिक अनुकूलता रह सकती है। प्रमोशन या इसके समकक्ष अवसर बन सकता है या मिल सकता है। अधिकारियों का रवैया आपके प्रति कुछ खिंचा-खिंचा रह सकता है। राजनेताओं को पार्टी में नयी जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर में अच्छे अवसर के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ेगी। सरकारी पक्ष में बड़ा अवसर मिल सकता है।

परिवार- परिवार में हंसी-खुशी का अवसर बन सकता है। परिवार में सुखद वातावरण रह सकता है। परिवार की और विशेष ध्यान दे सकते हैं। किसी वरिष्ठ परिजन से संबंधित विशेष चिंता रह सकती है। कोई बहुत खास वस्तु खरीद सकते हैं। अपने यहां खास आयोजन में दिलचस्पी ले सकते हैं। किसी निकट परिजन का खास आर्थिक सहयोग कर सकते हैं।

व्यवसाय-व्यापार- ठेकेदारों को उठापटक का सामना करना पड़ सकता है। आईटी आयटमों के निर्माताओं और वितरकों के लिए नवीन मार्ग खुल सकता है। ई-मित्र कियोस्क वाले अपने काम का विस्तार कर सकते हैं। घरेलू उपयोग के सामान के निर्यातकों के लिए महत्वपूर्ण-बड़ा अवसर आ सकता है। ऑप्टिकल आयटम निर्माताओं को व्यापार-विस्तार के मामले में अनुकूलता रह सकती है।

स्वास्थ्य- पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है या इसका मार्ग निकल सकता है। सुस्ती रह सकती है। तन और मन की शिथिलता रह सकती है। आधाशीशी (माइग्रेन) का दर्द परेशान कर सकता है। सिर में दर्द रह सकता है। एलर्जी दुःख दे सकती है।

दांपत्य- जीवनसाथी आपकी बात समझने में असमर्थ है, यह शिकायती भाव रह सकता है। उनकी बात पर पूरा-पूरा ध्यान दें। जीवनसाथी की परेशानी समझने और इसके निराकरण के लिए पूर्ण मनोयोग से रत रहना होगा। प्रयत्न करें कि पारस्परिक वार्तालाप में आवेश को स्थान न दें। जीवनसाथी की नौकरी संबंधी बातों से दांपत्य का सुख बाधित होने का खतरा है।

आर्थिक-लाभालाभ- मकान-सम्पत्ति बेचने-खरीदने संबंधी खास काम कर सकते हैं। लोगों को उधार दिया धन लौट सकता है। ब्याज पर दिया धन भी लाभ दे सकता है। बाजार में किया नया निवेश आपकी जेब भर सकता है। किसी पारिवारिक संपत्ति का बेचान कर सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी सौदे में मध्यस्थ बनने से भी अच्छी धन-प्राप्ति हो सकती है।

अंक 8

(जिन जातकों का जन्म माह की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह शनि है। वर्ष 2021 में नए अनुभव जीवनदायी आधार बना सकते हैं। अवसर को पहचानने में तनिक भी चूके तो अवसर हाथ से निकल सकता है। विवाद में पक्ष की स्थिति बन सकती है। विवाद में उलझना पड़ सकता है। विवाद का परिणाम तुलनात्मक रूप से पक्ष में रह सकता है। स्थान-परिवर्तन हो सकता है। शेष रहे प्रकरण निपट सकते हैं। उठापटक पक्ष में रह सकती है। पुरानी विवादास्पद बात फिर चिंता करवा सकती है।

करियर-नौकरी- अपने अधीन काम कर रहे लोगों से काम लेने में अतिरिक्त धैर्य रखना पड़ सकता है। करियर में बड़ा परिवर्तन हो सकता है या उसकी भूमिका बन सकती है। आपके कार्मिक या अधीनस्थ आपके मनोनुकूल परिणाम देने में असफल रह सकते हैं। कार्यस्थल पर बड़ी उठापटक कर सकते हैं। अपने सेटअप में परिवर्तन करना चाहें तो कर सकते हैं।

परिवार- दादा-ताऊ-चाचा से संबंधित चिंता रह सकती है। पिता के साथ संबंध पर विशेष ध्यान दें। उनके साथ तालमेल गड़बड़ा सकता है। बड़े भाई के साथ संबंध में ऊंच-नीच रह सकती है। पैतृक विवाद में न उलझें, अन्यथा संबंधों में टूटन की स्थिति आ सकती है। किसी वरिष्ठ परिजन का स्वास्थ्य बड़ी चिंता करवा सकता है। अपनी बात से वरिष्ठ परिजनों को सहमत कर पाने में जोर आ सकता है।

व्यवसाय-व्यापार- कार्य या कार्य-स्थल बदलना चाहें तो उपयुक्त समय चल रहा है। साझेदारी बदलने की सोच सकते हैं। नयी फ्रेंचाईजी-एजेंसी संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय करने से पहले भली-भांति विचार-मंथन कर लें। फैक्ट्री में उठापटक करना चाहते हैं तो कर लें, लाभकारी रहेगा। अटका टेंडर या ठेका मिल सकता है। अपेक्षाकृत दूर की कारोबारी यात्रा हो सकती है। ट्रांसपोर्टरों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। काम बदलना चाहें तो बदल लें।

स्वास्थ्य- पुराने कष्ट से छुटकारा मिल सकता है। पित्त की समस्या दु:खी कर सकती है। श्वास संबंधी परेशानी रह सकती है। हड्डी से संबंधित पुराना रोग फिर कष्ट दे सकता है। दांत का दर्द रह सकता है। कमजोरी रह सकती है। सिरदर्द रह सकता है। पहले से ऑपरेशन से शरीर के किसी अंग में हड्डी में छड़ डाली हुई है तो समस्या हो सकती है।

दांपत्य- यदि जीवनसाथी अंक 1 या 4 की प्रधानता वाला है तो आपसी तालमेल बिगड़ा-बिगड़ा रह सकता है। एक-दूसरे की बात समझने और समझाने में समस्या रह सकती है। यदि जीवनसाथी अंक 1 या 4 की प्रधानता वाला नहीं है तो उतार-चढ़ाव आ भी गया तो भी तालमेल अच्छा बना रहेगा। एक-दूसरे के करियर में भी पर्याप्त सहयोग का भाव बना रहेगा। दूर की यात्रा कर सकते हैं।

आर्थिक-लाभालाभ- लाभ के मामले अटक सकते हैं। यात्रा लाभकारी रह सकती है। उलझे मामले लाभ दे सकते हैं। विदेश में किया व्यापार लाभ दे सकता है। परिवहन और पेट्रो-केमिकल में किया निवेश विशेष लाभकारी रह सकता है। बैंक ऋण चुकाने में कुछ उठापटक रह सकती है। पुरानी फैक्ट्री या गोदाम बेचना हितकारी रहेगा।

अंक 9

(जिन जातकों का जन्म माह की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

आपका स्वामी ग्रह मंगल है। वर्ष 2021 में भावनाओं के प्रवाह में बहे नहीं, पर्याप्त नियंत्रण रखें। निकट के लोगों के सहयोग से कोई रुका हुआ काम आगे बढ़ सकता है। अपने उत्साह को सही दिशा में लगाएं। अदालती मामलों में धीरज धारण करने की आवश्यकता है। दूसरों के साथ विवाद में उलझने से नुकसान हो सकता है। भाग्य मेहरबान रह सकता है, उपलब्ध हर अवसर को भुनाएं। किसी विशिष्ट सामाजिक आयोजन में भागीदारी निभानी पड़ सकती है।

करियर-नौकरी- महिला मुखियाओं को विशेष समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्थ लोगों का व्यवहार विशेष सहयोगकारी रह सकता है। करियर संबंधी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ विवाद से बचें। पुलिस अधिकारियों को विशेष अनुकूलता रह सकती है। पदोन्नति या इसके समकक्ष लाभ मिल सकता है। विरासत की राजनीति करने वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

परिवार- परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकता है। परिवार के लिए जमीन खरीद सकते हैं या घर बना सकते हैं। बना-बनाया घर भी खरीद सकते हैं। पारिवारिक विवाद में विजय मिल सकती है। निकट परिजन महिला के साथ विवाद में उलझना हानिकारक रह सकता है। पुत्री से संबंधित चिंता दूर हो सकती है। किसी निकटस्थ परिजन की सहायता करनी पड़ सकती है।

व्यवसाय-व्यापार- पुरातत्त्व और पर्यटन से जुड़ लोगों को विशेष लाभ हो सकता है। प्रॉपर्टी कारोबारी बड़ा सौदा कर सकते हैं। प्रॉपर्टी के कारोबारियों को खास फायदा हो सकता है। सरकारी ठेकेदारों को खास फ़ायदा हो सकता है। प्रॉपर्टी का कारोबार लाभ दे सकता है। निवेशकों और ठेकेदारों को खास फ़ायदा हो सकता है। बकाया मामले निपटाने पर अधिक ध्यान दें। अभी का उलझाव आगे दुःख दे सकता है।

स्वास्थ्य- बड़े ऑपरेशन संबंधी निर्णय न करें। किडनी और गुर्दे संबंधी समस्या रह सकती है। यदि कोई भी अंग ट्रांसप्लांट करवाना है तो अनुकूल समय की पूर्ण गणना करवा कर ही करवाएं। फेफड़ों संबंधी मामला परेशान कर सकता है। दुर्घटना संबंधी विशेष सावधानी रखें। ऊंचाई पर चढ़ने के मामले में पर्याप्त सजगता बरतें।

दांपत्य- किसी निकट परिजन के कारण दांपत्य का सुख बाधित हो सकता है। आपसी अबोले की स्थिति रह सकती है। कोशिश कीजिए कि एक-दूसरे की बात तसल्ली से सुनें और समझें। हठ योग में ही अच्छा रहता है, दांपत्य में नहीं। छोटी-छोटी यात्राओं पर जा सकते हैं।

आर्थिक-लाभालाभ- किसी निकट परिचित के सहयोग से बड़ा लाभ हो सकता है। ट्रांसपोर्टरों को लाभ की स्थिति बन सकती है। ऑटोमोबाईल एजेंसी या डीलरशिप लाभ दे सकती है। खेती की ज़मीन का सौदा खास लाभ दे सकता है। प्रॉपर्टी डीलिंग में अटका पैसा अब आ सकता है। धन संबंधी विवाद में परिणाम पक्ष में आ सकता है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Numerology Ank Jyotish Horoscope 2021 | Ank Jyotish Yearly Horoscope Predictions Based on Date Of Birth


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3rG77jc

Comments